Breaking News

छत्‍तीसगढ़ में चार किसानों की पुलिस ने गोली मार कर हत्‍या कर दी, मुख्‍यमंत्री जी यूपी की सैर पर हैं – सिद्धार्थ नाथ

छत्‍तीसगढ़ में किसानों की बदहाली पर बरसे कैबिनेट मंत्री बोले कांग्रेस ही कर सकती है ऐसी सियासी निर्लज्‍जता

अपने राज्‍य के किसानों के दुख में शामिल होने के बजाय यूपी में किसानों के गले लग फोटो खिंचवाने में व्‍यस्‍त हैं कांग्रेस के सीएम – सिद्धार्थ नाथ
राजस्‍थान में किसानों पर लाठियां बरस रही हैं और राहुल,प्रियंका यूपी सियासी पर्यटन कर रहे हैं – सिद्धार्थ नाथ
कैबिनेट मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार में पंजाब, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ में किसानों का बुरा हाल
लखनऊ 7 अक्‍टूबर। छत्‍तीसगढ़ जल रहा है। चारों तरफ अराजकता चरम पर है। बस्‍तर में पुलिस ने चार आदिवासी किसानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी है। कई घायल हैं। इतना ही नहीं पिछले 10 महीने में गरीबी और सरकारी बेरुखी के शिकार छत्‍तीसगढ़ में 141 किसान आत्‍महत्‍या कर चुके हैं। लेकिन हालात संभालने के बजाय राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उत्‍तर प्रदेश की सैर कर रहे हैं। इस हद की सियासी निर्लज्‍जता कांग्रेस और उसके नेताओं में ही हो सकती है। मुसीबतों से जूझ रही जनता के साथ खड़े होने के बजाय मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल राहुल और प्रियंका की जी हुजूरी में उत्‍तर प्रदेश में घूम रहे हैं। यह बात गुरुवार को कैबिनेट मंत्री और राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही।
उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ में पुलिस ने किसानों की हत्‍या कर रही है। भगवा झंडे फाड़े जा रहे हैं। भय और अराजकता का माहौल है। मुख्‍यमंत्री जनता को बचाने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हैं। राहुल और प्रियंका के साथ यूपी पर्यटन पर हैं। यूपी के किसानों के साथ फोटो खिंचवा रहे बघेल को अपने राज्‍य में मारे जा रहे किसानों की कोई फिक्र नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राजस्‍थान में बेरहमी से किसानों पर लाठियां चल रही हैं। किसानों को जरूरी चीजें भी सरकार नहीं उपलब्‍ध करा रही है। खाद,बीज पानी कुछ भी नहीं मिल रहा है। अनाज बेचने के लिए मंडियां नहीं मिल रही हैं। राहुल और प्रियंका राजस्‍थान जा कर उन किसानों से क्‍यों नहीं मिलते हैं। उनको उनका हक क्‍यों नहीं दिलाते हैं। लखीमपुर में हुए दुखद हादसे पर राजनीति करने से कांग्रेस को बाज आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि राहुल और प्रियंका से उत्‍तर प्रदेश का विकास और खुशहाली देखी नहीं जा रही है। कांग्रेस और उनके नेताओं की कोशिश हमेशा से यूपी को अशांत करने की रही है। कांग्रेस की आस्‍था धार्मिक और जातिगत तुष्टिकरण पर है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पंजाब, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्‍यों में किसान बदहाल हैं। योगी सरकार ने किसानों के हित में सबसे ज्‍यादा फैसले किए हैं। खाद,बीज और पानी के साथ ही एमएसपी पर अनाज बेचने के लिए हर 10 किलोमीटर पर क्रय केंद्र और मंडियां उपलब्‍ध कराई हैं। किसानों की गाढ़ी कमाई चूसने वाले बिचौलियों को खदेड़ दिया गया है। किसानों को उनके अनाज की कीमत 72 घंटे में मिल रही है। साल दर साल अनाज उत्‍पादन और खरीद का रिकार्ड बन रहा है। चीनी मिलों का विस्‍तार कर गन्‍ना किसानों की आय को और बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button