Breaking News

श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष ने की होलिका दहन के लिए स्थल दान करने की घोषणा

दुद्धी, सोनभद्र- नगर की चर्चित होलिका दहन स्थल विवाद में श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल ने दो कदम आगे बढ़ाते हुए,उसके पटाक्षेप की पटकथा लिख दी है।लेकिन मामले की सम्पूर्ण समाधान के लिए अभी भी एक और पक्ष की सहृदयता का इंतजार समाज को बना हुआ है।
बतादें कि तहसील मुख्यालय पर पिछले एक माह से चर्चित व लंबित नगर के इकलौते होलिका दहन स्थल का विवाद चल रहा था। जिसमें पक्षकार प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल व अशोक,श्यामसुंदर आदि थे। सैकड़ो साल से पारम्परिक रूप से जल रही होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण की खबर से धार्मिक संगठनों सहित आम जनमानस में उबाल था। अधिकारियों समेत स्थानीय स्तर पर कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुई।इस बीच रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने सोमवार को दरियादिली दिखाते हुए धार्मिक संगठनों के नाम लिखित रूप से घोषणा कर दिया कि होलिका दहन के लिए स्थल दान कर रहे हैं।धार्मिक संगठन व समाज उसका उपयोग होलिका दहन के रूप में चाहे जिस कदर करें।उनके इस पहल से विवाद का पटाक्षेप होना तय माना जा रहा है।दूसरे पक्ष अशोक,श्यामसुंदर आदि को भी समझाने की कोशिश जारी है।

Related Articles

Back to top button