Breaking News

अखिलेश की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाइयों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

दुद्धी, सोनभद्र- लखीमपुर खीरी कांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर,गिरफ्तारी दी। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ की अगुवाई में कोतवाली पहुंचे आधे दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए गिरफ्तारी दी।पूर्व मंत्री श्री गोंड़ ने कहा कि निरंकुश हो चुकी प्रदेश की भाजपा सरकार में किसी को आजादी नही।

लखीमपुर खीरी घटना में पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताने जा रहे विपक्ष के नेताओं को जगह जगह गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबया जा रहा है।जो अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना सरकार की विफलता व दमन का प्रमाण है।हर मोर्चे पर विफल हो चुकी प्रदेश की योगी सरकार को इस्तीफा दे देनी चाहिए। कोतवाली में गिरफ्तारी के घंटों बाद एसडीएम रमेश कुमार की उपस्थिति में मुचलिका पर सभी सपा नेताओं को रिहा किया गया।इस मौके पर गौस मुहम्मद खान,दीपक जौहरी, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुन्देल चौबे,हरिहर यादव,प्रेमशंकर पांडेय, शम्भूनाथ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button