Breaking News

दुद्धी की हसीन वादियों में पर्यटन की अपार संभावनाएं – हरिराम चेरो

दुद्धी क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने को लेकर आयोजित की गई गोष्ठी, लोगों दी महत्वपूर्ण सुझाव

दुद्धी ,सोनभद्र- दुद्धी ट्यूरिज्म के तत्वावधान में सोमवार को कचहरी परिसर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद पुस्तकालय हाल में विश्व पर्यटन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यटन दिवस गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिराम चेरो व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू रहे।

गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा,दुद्धी बार अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता,योगेश्वर मुनि,रामपाल जौहरी सहित गणमान्य नागरिकों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। लोगों ने पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं होने की बात कही। पर्यटन के क्षेत्र में अमवार डैम,बघाडू मुड़गुड़ी पहाड़,राजा पहाड़ी,टेढ़ा कुँवर पहाड़ी, ठेमा,बावन झरिया, लउवा पहाड़ी,झंडी बाबा,जोरकहू, सोन पहाड़ी सहित अन्य स्थानों को पर्यटन के रूप में विकसित करने पर विचार विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक श्री चेरो ने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।प्राकृति ने सोनभद्र को खूबसूरत बनाया है बस जरूरत उसको सजाने सवारने व संजोने की। उन्होंने कहा कि काशी, मथुरा, अयोध्या, विंध्याचल से लेकर जनपद सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तक के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में ऐतिहासिक कार्य हुए है।विश्व का सबसे खूबसूरत अयोध्या उत्तर प्रदेश के मानचित्र में होगा l

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रजखड़ में 50 लाख की लागत से लउवा पहाड़ी बाबा धाम का चयन कर दुद्धी क्षेत्र के इतिहास में प्रथम पर्यटन के क्षेत्र में कार्य हुए है।खंता म्योरपुर में मेरे पहल पर 5 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुका है।कहा कि दुद्धी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसे लेकर मैं कई बार पर्यटन मंत्री से मिल चुका है।बहुत जल्द पर्यटन के क्षेत्र में कार्य शुरू होगा।

उन्होंने दुद्धी ट्यूरिज्म टीम से कहा कि आप लोग पर्यटन स्थल को चिन्हित करके प्रतिनिधि मंडल तय करें और मैं आपके साथ जिला अधिकारी महोदय से पर्यटन स्थल को लेकर चर्चा के लिए चलूँगा।कहा कि जिस तरह हाथीनाला डाइवर्सिटी पार्क को सजाया सवारा जा रहा उसी तरह क्षेत्र के पर्यटक स्थल को सजाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने किया तथा संचालन अविनाश कुमार वाह वाह ने किया।

इस दौरान दुद्धी ट्यूरिज्म टीम की ओर से विष्णु अग्रहरि, प्रमोद कुमार, अनमोल अग्रहरि,देवेश मोहन,रमेश यादव, जितेंद्र चंद्रवंशी,उपेन्द्र कुमार तिवारी, सेराज खान के अलावा संदीप गुप्ता, मनोज जायसवाल, फौदर सिंह परस्ते,पीयूष अग्रहरि,प्रेमचंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button