
योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अनूठी पहल
शादी अनुदान, पेंशन, वजीफा के पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन के साथ कराया जा रहा आवेदन
मिशन शक्ति के तहत : स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार पर भी जोर
सेवा दिवस के माध्यम से 20 हजार नए आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य
महराजगंज। जिले में योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिए शुरू की गयी ‘महराजगंज पहल’ एक अनूठी पहल है। इसके तहत सभी ब्लाक ब्लाॅकों में सेवा दिवस आयोजित कर लोगों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने के लिए लाभार्थियों का चिन्हांकन कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवेदन भी कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान, तथा छात्रवृत्ति के लिए लाभार्थियों को इधर उधर भटकना न पड़े। इसके लिए सभी ब्लाक ब्लाॅकों में सेवा दिवस आयोजित किया जा रहा है। वहीं पर पात्र व्यक्तियों का चिन्हांकन कर आवेदन भी कराया जा रहा है।
इतना ही नहीं मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिलाओं को सेहत, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। अब तक परतावल, सिसवा, मिठौरा,फरेन्दा व घुघली में सेवा दिवस आयोजित किया जा चुका है।
अन्य ब्लाक में सेवा दिवस आयोजित करने की भी तिथि निर्धारित
सीडीओ ने बताया कि महराजगंज पहल के तत्वावधान में निचलौल में 18 को, पनियरा में 20 को, धानी में 25 को, बृजमनगंज में 28 को, नौतनवा में 30 सितंबर को तथा लक्ष्मीपुर में पांच 5 अक्टूबर को, सदर ब्लाॅक परिसर में 7 अक्टूबर को सेवा दिवस आयोजित होगा।
सेवा दिवस पर लाभार्थियों को अपनेपन का अहसास कराते हैं सीडीओ
विभिन्न ब्लॉक में आयोजित होने वाले सेवा दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों को जिस तरह से आत्मीय सहयोग कर अपनेपन का अहसास करा रहे हैं उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। वह पात्र जरूरतंदों के सच्चे हमदर्द बनकर सहयोग करने से नहीं चूक रहे हैं। कहीं दिव्यांगों के पास जमीन पर बैठ कर तो कहीं भीड़ में बुजुर्गों के पास पहुँच कर उनकी समस्या सुनकर त्वरित समाधान कराने का प्रयास करते हैं।
सेवा दिवस के माध्यम से 20 हजार नए आवेदन पात्र करने का लक्ष्य
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेवा दिवस के माध्यम से जिले भर से करीब 20 हजार नए आवेदन पत्र प्राप्त करने का लक्ष्य है। जि इसके सापेक्ष अभी तक करीब पांच ब्लाक ( परतावल, सिसवा, मिठौरा, फरेन्दा तथा घुघली ब्लाक) परिसर में सेवा दिवस आयोजित कर करीब पांच हजार आवेदन प्राप्त किया जा सका है।



