Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्धांजली 

दुद्धी,सोनभद्र- राज्य के पुर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के  निधन की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रो में शोक की लहर छा गई|  रविवार को प्रात: श्री संकट मोचन चौक पर व्यापार मंडल,भाजपा के अलावा कई अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया|

वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह ने कभी भी वसूलों से समझौता नही किया।अपने शासनकाल में आम आदमी की जरूरतों पर हमेशा गम्भीर रहकर काम किया। श्री सिंह इतिहास के पन्नों में हमेशा याद किये जायेंगे। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैयवर नाथ गुप्ता,डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राय,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बब्लू समेत तमाम लोग उपस्थित रहे| संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि ने किया।

Related Articles

Back to top button