Breaking News

मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन ने वर्षा रानी को किया सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र- महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत जिले के 75 महिलाओं एवं समाजसेवियों को जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया। जिसमें दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र से शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्षा रानी जायसवाल प्रधानाध्यापिका कलकल्ली बहरा प्रथम को सम्मानित किया। वर्षा रानी जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों के स्नेह की वजह से मुझे यह सम्मान मिला है।यह सम्मान क्षेत्र के समस्त लोगों को समर्पित है। उन्होंने अभिभावकों से आगे भी सहयोग बनाये रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button