Health

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 80 फीसदी सैंपल में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि

मुंबई । कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 80 फीसदी सैंपल में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक कुल 76 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, इसमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।

डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीडि़त अभी किसी मरीज का उपचार नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र में पांच लैबोरेटरी और पांच अस्पतालों हर पंद्रह दिन में 15 सैंल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजते हैं। सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी ने दस मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि की है। इसमेंसे छह कोल्हापुर, तीन रत्नागिरी और एक सिंधुगढ़ जिले से है।

बता दें कि सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटिग्रेटेड बायोलॉजी प्रयोगशाला ने महाराष्ट्र में 10 नए डेल्टा प्लस मरीजों का पता लगाया। इस तरह महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस मरीजों की संख्या बढ़कर 76 तक जा पहुंची है। कोरोना महामारी के बीच डेल्टा प्लस वैरिएंट के अलग अलग रूप सामने आने से मरीजो की संख्या बढ़ने लगी है।

अब तक सामने आये 76 मरीज, 5 की मौत
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार को कुल 66 मरीज सामने आए थे और 5 की मृत्यु हो गई थी। वहीं, सोमवार को डेल्टा प्लस के 10 मरीज और बढ़ गए जिससे यह संख्या 76 हो गई।

जलगांव-रत्नागिरी में सबसे ज्यादा डेल्टा प्लस वायरस
डेल्टा प्लस के 76 मरीजों में से 28 मरीज दो जिलों रत्नागिरी में 15 और जलगांव में 13 मिले हैं। वहीं, मुंबई में 11, कोल्हापुर में 7, ठाणे-पुणे में 6-6, पालघर, रायगड में 3-3, नांदेड, गोंदिया, सिंधुदुर्ग में 2-2, चंद्रपुर, अकोला, सांगली, नंदूरबार, औरंगाबाद और बीड में 1-1 मरीज मिले हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट के जिन मरीजों में 5 की मौत हो चुकी है, इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button