Crime

दिनदहाड़े व्यापारी से 1 करोड़ की लूट, इलाके में सनसनी…

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।

बताया गया है शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल चांदी व्यापारी हैं। सोमवार की सुबह राजकुमार का चचेरा भाई अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटी से निकला था। करीब 10.30 बजे बाग बहादुर चौकी से 50 मीटर दूर बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने अंकित से मारपीट कर थैला छीन लिया और भाग गए। दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह समेत अफसर भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अंकित से जानकारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button