Sports

विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने तय किए 10 पद

रोकला/नई दिल्ली । पोलैंड में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर इस स्पर्धा में अब तक भारतीय तीरंदाज ने 10 पदक तय कर लिए हैं। विश्व युवा तीरंदाजी में भारत के अंडर-18 और अंडर-21 आयुवर्ग के तीरंदाजों ने रिकर्व और कंपाउंड में चार और पदक तय कर लिए हैं। कुल मिलाकर भारत के दस पदक तय हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय तीरंदाज चार और पदकों की होड़ में है। रिकर्व कैडेट वर्ग में बिशाल, अमित और विकी राहुल की तिकड़ी ने स्पेन को 5-1 से हराया और अब उनकी स्वर्ण के लिए फ्रांस से टक्कर होगी। रिकर्व जूनियर में पार्थ सालुंके, आदित्य चौधरी और धीरज ने अमेरिका को 5-3 से हराया। पार्थ और कोमालिका की रिकर्व मिश्रित जोड़ी और कैडेट कंपाउंड टीम भी फाइनल में पहुंच गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button