दुद्धी,सोनभद्र- विकास खण्ड क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दस लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले छठ घाट का क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने रविवार को शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लोगों से उसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करोड़ो रुपये के काम कराये जा रहे हैं।जिसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिलेगा।इस मौके पर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़, कैलाश गुप्ता, सरजू यादव, रत्नेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



