Sports

टोक्यो ओलंपिक : इतिहास रचने उतरेंगे नीरज, बजरंग से भी होगी पदक की उम्मीद

टोक्यो/नई दिल्ली । खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक को समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। अगर भारतीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो 16वां दिन काफी महत्वपूर्ण है। 15 दिन की समाप्ति होने के बाद भारत ने टोक्यो ओलंपिक में दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते हैं। 15वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा।

अब भारत के लिए 16वां दिन शानदार और यादगार हो सकता है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। पुरुष फ्रीस्टाइल  65 किग्रा, कांस्य पदक के लिए दोपहर 3.55 बजे भिड़ेंगे बजरंग पुनिया। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे, दोपहर बाद 4.30 बजे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button