EducationUP Live

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12 वीं का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम…

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यानी कि शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड दोपहर साढ़े तीन बजे आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट अपलोड करेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो रहा है। गौरतलब है कि इस साल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया है।

ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
– यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। हालात सामान्य होने पर इनकी परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी छात्र पास हुए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button