
दुद्धी, सोनभद्र – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्त पोषित विधान संस्था के प्रयास से शुक्रवार को ग्राम दुकान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबन्धक डीडीएम नाबार्ड पंकज कुमार ने ग्राम दुकान से जुड़े लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधान का प्रयास उत्साही एवं कर्मयोगी महिलाओं के कारण सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि उक्त ग्राम दुकान में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने द्वारा बनाए गए उत्पाद तथा अन्य उत्पादित सामग्रियों की बिक्री कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि नाबार्ड का हमेशा यह प्रयास रहा है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले किसानों एवं गरीबी में जीवन यापन करने वाली महिलाओं के जीविकोपार्जक गतिविधि को बढ़ावा देने हेतु हमेशा तत्पर रहा है जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके और वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।
परियोजना निदेशक मुकेश पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के वित्त प्रदत्त विधान संस्था के सहयोग से स्वयं सहायता समूह शिव और आदर्श आजीविका का दिनांक 30 जुलाई 2021 को जनपद सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक में अमवार मोड़ और विंढमगंज में ग्राम दुकान का उद्घाटन किया गया । यह ग्राम दुकान, में ग्रामीणों को उनके जरूर की सामग्री जैविक पदार्थ इत्यादी मिलेगा। जिससे ग्रामीणों में लोकल से वोकल की भावना में वृद्धि होगी। इससे साथ ही महिलाओं के लिए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायतित वरदान साबित होगी। संस्था के परियोजना प्रबंधक नारायण शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर काजल अंजनी आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की बहनें तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



