UP Live

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी- विधायक

दुद्धी रेंज के बहेराडोल में लगे 6606 पौधे

दुद्धी, सोनभद्र-जीवनदायिनी पेड़ पौधों के लगातार दोहन व कटान से जन-जीवन संकट में पड़ गया है। पर्यावरण संरक्षण अब आमजन की जिम्मेदारी बन गयी है।उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक हरीराम चेरो ने दुद्धी रेंज के बहेराडोल कम्पार्टमेंट में पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए कहा।उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बिना शुध्द हवा एवं पानी की कल्पना निराधार है। वनों एवं पेड़ पौधों के तेजी से हो रहे दोहन से पर्यावरण खतरे में है।हर इंसान को अपने जीवन मे कम से कम पांच पौधे लगाकर, उसे बचाने का संकल्प लेना चाहिए। तभी औधोगिकीकरण के इस दौर में शुध्द हवा ले पाएंगे।

भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने पौधरोपण कर,उपस्थित जनों को वनों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।कहा कि एक पेड़ के जिन्दगियां देती है।खानपान से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में पेड़ पौधों का अहम रोल होता है।इस दौरान दुद्धी वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर दुबे ने विधायक श्री चेरो के कर कमलों से पौध रोपित कराकर,वन महोत्सव सप्ताह के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके बाद बहेराडोल के कम्पार्टमेंट 1 व 2 में कुल 9 हेक्टेयर जमीन में 6606 पौधे रोपित किये गये। उधर रजखड़ में नवनिर्मित दुद्धी कोतवाली प्रांगण में कोतवाल पंकज सिंह ने भी पौधे लगाकर, अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद कोतवाली के समस्त सहयोगियों ने कुल 500 पौधे लगाये।कोतवाल श्री सिंह ने कहा कि सिर्फ पौधे रोपित करना ही नही, अपितु उसे संरक्षित करना बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। इस मौके पर अरुण ताड़े,कन्हैया लाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button