
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
दुद्धी, सोनभद्र- प्रदेश भर के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर दुद्धी मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रहरि व जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि यह चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह था। जिसे हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा के नेतृत्व में लड़कर ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा इस जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों ने सपा के भ्रष्टाचार,अराजकता व परिवारवाद को नकार दिया। सपा मुखिया का अफसरों को खुले तौर पर धमकाना इसी बात का प्रतीक है। निर्वाचन आयोग को ऐसी धमकियों और अलोकतांत्रिक आचरण का संज्ञान लेना चाहिए। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिये जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।
इसका श्रेय मुख्यमंत्री के नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का है। पार्टी ने सोनभद्र में गठबंधन धर्म को निभाते हुए भाजपा-अपनादल प्रत्यासी राधिका पटेल को विजश्री दिलवाने का कार्य किया है। इस दौरान रामेश्वर राय, भाजयुमो उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी,मण्डल उपाध्यक्ष सूरज देव प्रसाद,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण मोनू सिंह,मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरि,मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी,आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,कुमार कुंदन,सेक्टर संयोजक रूपेश जौहरी,राजीव कुमार टिंकु सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



