UP Live

दिवंगत युवा व्यवसायी को शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि

शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में प्रिंस जायसवाल की हुई थी आकस्मिक मौत

दुद्धी, सोनभद्र- सड़क दुर्घटना में दुद्धी के युवा व्यवसायी प्रिंस जायसवाल उर्फ शिंकू की हुई आकस्मिक निधन से व्यथित व्यापार मंडल,धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने श्रीसंकट मोचन मन्दिर के चौक पर शोकसभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। दुद्धी चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने शिंकू के सौम्य स्वभाव की चर्चा कर उनके असमय जाने पर गहरा दुःख जताया।

अन्य वक्ताओं ने भी घर के इकलौते चिराग प्रिंस की असामयिक मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया की मृतक के परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में वह उन्हें धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू, सुरेंद्र कुमार गुप्ता,धीरज जायसवाल,अनूप डायमंड,मोनू सिंह,कौशल जौहरी, महेन्द्र मिश्रा, त्रिलोकीनाथ सोनी, श्यामसुंदर अग्रहरी,आकाश जौहरी, रिंकू,प्रेमचंद मिश्रा,ऋषभ मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button