CrimeUP Live

घर से निकले नाबालिग बच्चे को बदमाशों ने किया अगवा

हरैया, बस्ती। बस्ती जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। यहां अपराध रूकने का नाम नही ले रहा है। जबकि पुलिस आये दिन मुठभेड़ करती रहती है। जिले में दिन प्रतिदिन हत्या, लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं के साथ अब जिले में अपहरण के मामले भी सामने आ रहे है।

बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय बच्चे का गुरूवार को दिनदहाड़े साढ़े चार बजे के करीब अपहरण कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह 6.25 बजे अगवा बच्चे ने फोन कर अपने परिजनों को जानकारी दी। उसने कहा कि कुछ लोग उसके मुंह, आंख पर पट्टी बांध कर कही ले आए है।

सुबह नित्य क्रिया कराने के लिए लाए है तभी मै अपनी मोबाइल से बात कर रहा हू। इधर बच्चे के साथ अनहोनी की घटना होने की आशंका में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना ग्राम प्रधान गौरव श्रीवास्तव ने 112 डायल पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस हर तरह से इस मामले की जांच कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button