पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार 40 वर्षीय ऋषिकेश सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि सेल्स का काम करने वाला युवक ऋषिकेश सिंह मूल रूप से नेवादा थाना जलालपुर जौनपुर निवासी था।
बीती रात साढ़े 9 बजे जब वह फूलपुर बाईपास हाइवे से अपने घर से बाइक से वाराणसी शहर स्थित अपने किराए के मकान पर जा रहा था तभी उक्त ओवर ब्रिज के निकट एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय पहुचे ही हिन्दू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष गौरीश सिंह ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
एम्बुलेंस से पिंडरा पीएचसी पर ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। विवाहित युवक को एक लड़की व एक लड़का है। वह वाराणसी शहर में रहकर एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


