UP Live

पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर कांग्रेसियों का हुआ महामंथन

स्वार्थी लोगों की सोच पर उठाया सवाल, सोनिया गांधी से भी मिलेंगे

सोनभद्र। सदर ब्लाक राबर्ट्सगंज मुसही स्थित सभागार में पूर्वांचल राज्य के निर्माण हेतु कांग्रेसियों का महामंथन हुआ। इस दौरान आगामी विधान सभा के चुनाव की चुनौतियों का सामना करने हेतु पूर्वांचल के मूल विचारधारा वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जगाने व जोड़ने के लिये वाराणसी, चंदौली , गाजीपुर , बलिया तथा सोनभद्र के कांग्रेस जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।

वक्ताओं ने एक स्वर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर गैर कांग्रेसी विचारधारा के लोगों के प्रभावी होने पर असंतोष व आक्रोश ब्यक्त किया गया। सभी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा और आंदोलन है, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस के आंदोलनकारी नेताओं को कमजोर किया जा रहा है। जिसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताना और तत्काल उचित पहल की अपेक्षा किया जाना नितांत अनिवार्य है। अन्यथा मिशन 2022 की चुनौती का सामना करने में एवं पूर्वांचल राज्य निर्माण के संदर्भ में सकारात्मक भूमिका निभाने में कांग्रेस सफल सिद्ध नहीं हो सकती!

बैठक में डॉ०मनीष उपाध्याय, डॉ० अनुपम पांडेय, डॉ०एसपी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमाशंकर शुक्ला, गाजीपुर से पंकज दूबे, चंदौली से रजनीकांत पांडेय, राजेश पांडेय,तनवीर भाई, बलिया से अनिल सिंह एवं सोनभद्र से पूजा द्विवेदी, एड० सत्यदेव पांडेय, एड०संतोष मिश्रा, एड०श्रवण पांडेय, पं०ओमप्रकाश तिवारी, देवेन्द्र गुप्ता, शत्रुंजय मिश्रा, रामानन्द पांडेय,जितेंद्र देव् पांडेय, निगम मिश्रा, अनवर हुसैन, शत्रुघ्न शर्मा आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button