Crime

अधकटी शव मिलने से सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में ठेमा नदी किनारे अधकटी लाश पड़े होने की सूचना पर समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।रविवार की शाम करीब छह बजे सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीम आसपास के जंगल व पहाड़ में शव के बाकी हिस्से को ढूढने का प्रयास में जुटीं है। फिलहाल शव मौके पर पड़ी हुई है। शव की स्थिति देखने से दस पंद्रह दिन पुरानी प्रतीत हो रही है।

खजुरी रेलवे क्रासिंग से करीब सौ मीटर दूर ठेमा नदी किनारे एक निर्जन पेड़ के नीचे अधेड़ उम्र के अज्ञात शख्स का आधी लाश पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को औंधे मुंह पेट से ऊपर का हिस्सा मिला। शरीर का शेष भाग गायब है। फिलहाल पुलिस गायब हिस्से को तलाशने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button