UP Live

प्रधान संघ की बागडोर अब दिनेश यादव के हाथ

दर्जनों पुराने व नए प्रधानों को मिली संगठन की जिम्मेदारी

दुद्धी,सोनभद्र- पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में रविवार को दुद्धी के एक निजी धर्मशाला में नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई।संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी तथा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जिला महामंत्री जुबेर अहमद की उपस्थिति में दुद्धी ब्लॉक संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश कुमार यादव प्रधान केवाल को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।इसके बाद ब्लॉक कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए गुंजा देवी रजखड़ प्रधान तथा संजय कुमार कादल प्रधान को चुना गया।

महासचिव पद पर बघाडू ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह को चुना गया, जबकि सचिव की जिम्मेदारी घिवही ग्राम प्रधान अर्चना कुशवाहा को दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मलदेवा ग्राम प्रधान सीता जायसवाल का चयन किया गया।जबकि संरक्षक मण्डल में बोम ग्राम प्रधान नकछेदी यादव,धूमा प्रधान रामप्रसाद यादव,बीडर प्रधान सुरेश चंद,दिघुल प्रधान जगतनारायण,गोइठा प्रधान गरीबा पाल शामिल है।इसके लिए हर न्याय पंचायत के लिए एक – एक प्रभारी नियुक्त किए गए।

सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक संगठन के पदाधिकारियों को ग्राम प्रधानों ने बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया।प्रधान संघ के पदाधिकारियों की एक संक्षिप्त बैठक नए प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गांव के विकास पर चर्चा की गई।बैठक का संचालन घिवही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर कुशवाहा ने किया।

इस मौके पर फखरुद्दीन, तारा देवी,ज्वाला प्रसाद,दिनेश कुमार यादव,त्रिभुवन यादव,सरजू कुशवाहा,गिरजा देवी,विमल यादव,सरजू प्रसाद यादव,बुन्देल चौबे,जदुनाथ यादव,उदय पाल, मनोज कुमार, सुरजमन यादव,संजय कुमार यादव,निरंजन जायसवाल, बृजेश कुशवाहा उर्फ राजू,श्रीकांत, नन्दू वियार, खुशिहाल यादव सारंग पनिका सहित अन्य प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button