UP Live

डा.राय बने सलाहकार समिति के सदस्य

गाजीपुर। पत्रकारों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने वाले गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के देशव्यापी संगठन “जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया” ने अपनी सलाहकार समिति में जिले के वरिष्ठ पत्रकार डा.ए.के.राय को स्थान दिया है। बताया गया कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विचारोपरांत सलाहकार समिति का गठन किया। इसमे विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है।

इस समिति मे डा. ए के राय,डा. आर सी श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, नीरज राज सक्सेना, नसीर अली, अखलाक अहमद, लोकेश दत्त मेहता, राजू चारण, हरी शंकर पाराशर, अशोक कुमार झा, सतपाल सोनी,राजकुमारी व विशाल शर्मा को स्थान दिया गया है।
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी इस समिति से आशा व्यक्त की है कि वह पत्रकारों की समस्याओं व उनके निस्तारण के लिए अपने सुझावों से हमेशा संगठन को अवगत कराती रहेगी और सभी पत्रकारों के साथ बिना भेदभाव कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button