NationalState

शुक्रवार को ओडिशा-बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

चक्रवात यास के प्रभाव का लेंगे जायजा

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास ने भारी तबाही मचाई है। यास के तांडव से सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए। इससे पश्चिम बंगाल में तीन और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर्फ बंगाल में ही यास से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से ओडिशा-बंगाल के कई जिले जलमग्न हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों तटबंध टूट गए। राहत एवं बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात के प्रभाव की जानकारी के लिए शुक्रवार को दोनों राज्यों का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चक्रवात यास के प्रभाव की समीक्षा के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार वह पहले भुवनेश्वर पहुंचेंगे जहां वह एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बालासोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। वह बंगाल में भी समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button