
पिंडरा। फूलपुर पुलिस ने 5 दिन पूर्व नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा और दर्ज मुकदमे के तहत जेल भेज दिया और नाबालिक को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्र ने बताया कि हल्का दरोगा अखिलेश कुमार मय फोर्स गायब युवक व नाबालिक लड़की के बरामदगी के लिए पिंडरा बाजार में लगे थे। तभी सूचना मिली कि वह मिराशाह तिराहे पर खड़ा है और कही भागने के फिराक में है।
उसके बाद पुलिस मिराशाह पहुची और युवक को नाबालिक के साथ दोपहर में धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त शिवम राजभर निवासी त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जौनपुर को 363,366 व 506 तथा पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया। बताते हैं कि ननिहाल में आये युवक की फूलपुर क्षेत्र के असवालपुर निवासी एक नाबालिक लड़की से प्रेम हो गया और बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।


