State

बड़ी खबर : बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत…

गुवाहाटी । असम के नागांव जिले के जंगलों में बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने बताया कि घटना कठीतोली रेंज के प्रस्तावित वन क्षेत्र कुंडोली की पहाड़ियों पर हुई। उन्होंने बताया की घटनास्थल बहुत दूर था और हमारी टीम बृहस्पतिवार दोपहर तक वहां पहुंच सकी। हाथियों के शव दो झुंड में मिले।

इनमें से 14 शव पहाड़ी के ऊपर जबकि चार पहाड़ी के निचले हिस्से में मिले। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में हाथियों की मौत की वजह बिजली गिरना बताई गई है। सही वजह का पता शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button