National

प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक, ब्लैक फंगस का लिया संज्ञान

नई दिल्ली। कोरोना के गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में ऑक्सीजन व दवा की उपलब्धता और आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देश में कुछ स्थानों पर ब्लैक फंगस से संक्रमण मामले का भी संज्ञान लिया।

पीएम ने कहा कि भारत का फार्मा सेक्टर काफी जीवंत है और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार उनके संपर्क में है। अधिकारियों ने पीएम मोदी को बताया कि देश में कोविड की पहली लहर के चरम के मुकाबले अब ऑक्सीजन की आपूर्ति तीन गुना ज्यादा है। साथ ही कारोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसिविर सहित अन्य दवाओं का उत्पादन भी बढ़ाया गया है और राज्यों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन के साथ-साथ कुछ स्थानों पर म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) की भी केंद्र सरकार सक्रियता से निगरानी कर रही है।  कुछ राज्यों में खराब गुणवत्ता के वेंटिलेटर के वैसे ही पड़े होने की शिकायत पर मोदी ने राज्यों को तकनीकी कमियों को दूर कर उन्हें समय से चालू करने को कहा। अधिकारियों ने मोदी को ऑक्सीजन रेल और कन्संट्रेटर्स की भी जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि राज्यों को अच्छी मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीएम को यह भी अवगत कराया गया कि पिछले कुछ हफ्तों में रेमडेसिविर सहित सभी दवाओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि राज्यों को समयबद्ध तरीके से वेंटिलेटर को संचालन योग्य बनाना चाहिए, निर्माताओं की मदद से तकनीकी, प्रशिक्षण के मुद्दे को सुलझाना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का दवा क्षेत्र काफी क्षमतावान है, सभी दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार करीबी तालमेल से काम करती रहेगी।

कोरोना से लड़ने में सबसे आगे रहा नर्सिंग स्टाफ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (12 मई) को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर देश और दुनिया के नर्सों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। पीएम ने ट्वीट किया, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो कोरोना से लड़ने में सबसे आगे है। स्वस्थ भारत के प्रति उनके कर्तव्य, करुणा और प्रतिबद्धता की भावना अनुकरणीय है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button