CrimeHealthState

जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से तोड़ा दम

चामराजनगर । कर्नाटक के चामराजनगर जिले से बेहद दुखद खबर आ रही है। यहां जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें कोरोना संक्रमित मरीज भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ अन्य कारणों से हुई है। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की असल वजह पता लग सकेगी। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है। मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट की आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।

Related Articles

Back to top button