National

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में आज प्रधानमंत्री करेंगे देश में कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में देश में जारी कोरोना संकट पर चर्चा हो सकती है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से यह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने महामारी के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ अनेकों बैठक की है।

प्रधानमंत्री इस संबंध में सरकारी अधिकारियों, दवा उद्योग के प्रमुखों, आक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, तीनों सेनाओं के प्रमुखों आदि से भी कोविड-19 महामारी से निपटने के तौर तरीकों के बारे में चर्चा कर चुके हैं। अभी हर दिन देश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से अधिक है। हालांकि अब दुनिया के अन्य देशों से ऑक्सीजन सिलेंटर, कंसंट्रेटर व अन्य मेडिकल सहायता मिलने की शुरुआत हो गई है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी को लेकर ही सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ बैठक की और सेना की तैयारियों का जायजा लिया। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि सेना ने अपने चिकित्‍सा कर्मचारियों को राज्‍य सरकारों की सेवा में तैनात किया है और साथ ही वह देश के विभिन्‍न भागों में अस्‍थायी अस्‍पताल बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, `कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारतीय सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button