Breaking News

जनता कर्फ्यू: तमिलनाडु में जनजीवन थमा


चेन्नई । देश भर में ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर तमिलनाडु में रविवार को जनजीवन थम सा गया और सड़कें, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन सुनसान रहे तथा खुदरा दुकानों के शटर बंद रहे।

हालांकि राज्य में महत्वपूर्ण सड़कों पर कुछ वाहन देखे गए लेकिन वे मुख्य रूप से निजी वाहन थे और उनकी संख्या बेहद कम थी।

सार्वजनिक एवं निजी बसें, ऑटो एवं टैक्सी राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कों से नदारद रहीं।

यहां जीएसटी रोड और अन्ना सलाई समेत सभी अहम सड़कें खाली रहीं जिन पर अमूमन भारी यातायात रहता है।

सब्जियों, फलों एवं फूलों का कोयाम्बेडु बाजार बंद रहा।

कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली और मदुरै समेत राज्य के अन्य शहरों एवं कस्बों में भी यही नजारा देखने को मिला।

हालांकि स्थानीय निकाय द्वारा संचालित ‘अम्मा कैंटीन’ खुली रहीं जो कामगारों के लिए वरदान साबित हुई क्योंकि अन्य भोजनालय रविवार को बंद रहे।

दूध का वितरण जैसी आवश्यक सेवाएं एवं अस्पताल खुले रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button