Breaking News

योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर लोगों से की घरों में रहने की अपील


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार यानी कल जनता कर्फ्यू है इसलिए लोग कृपया घरों में रहें। योगी ने कहा कि जनता कर्फ़्यू का आह्वान है, कृपया घरों में रहें, संदिग्ध घर में क़ैद रहें, मेट्रो, रोडवेज बसें, सिटी बसें बंद रहेंगी। श्रमिकों के लिए योगी ने मदद की घोषणा की है जिसके तहत 20 लाख 37 हज़ार लोगों को एक एक हजार रूपए दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठेला, खोमचे वाले 15 लाख लोगों को भी सरकार एक-एक हजार रूपए देगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मज़दूरों, ग़रीबों के लिए तत्काल खाद्यान्न मुहैया कराया जाए। योगी ने कहा कि जो भी परिवार किन्ही वजहों से सूची में छूटे हैं, जिलाधिकारी उनको तत्काल एक-एक हज़ार रुपए दिलाएंगे। उन्होंने अपील की कि घबराएँ मत, व्यापारी जमाख़ोरी ना करें। हमारे पास पर्याप्त खाद्यान्न हैं। भीड़ भाड ना करें, संक्रमण ना होने दें। दुकानों में लाइन ना लगाएँ। जो ज़रूरी हो वहीं लेने जाएं किसी भी चीज़ की क़िल्लत नहीं होने देंगे, अनावश्यक जमा करने की प्रवृत्ति से बचिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button