Breaking News

डाकघर घोटाले के आरोपित की जमानत खारिज

वाराणसी। जिला जज उमेशचंद्र शर्मा कैंट डाकघर से करोड़ों रुपयों के घोटाला के मामले में जेल में बंद सहायक डाकपाल बेचन राम की जमानत खारिज कर दी। प्रभारी डीजीसी मुनीब सिंह चौहान के अनुसार डाकघर पश्चिम उपमंडल वाराणसी के सहायक अधीक्षक डाकघर अजय कुमार ने कैंट थाना में चार सितंबर 2019 को तहरीर दी थी। आरोप था कि प्रधान डाकघर में कार्यरत कर्मचारियों ने आपस में मिली भगत करके विभिन्न जमाकर्ताओं के एसबी,आरडी,टीडी,पीपीएफ वह एमआईएस आदि खातों में जमा लगभग छह करोड़ रुपयों का गबन किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button