Breaking News

जनता कर्फ्यू : रविवार को बंद रहेगा कनॉट प्लेस

नयी दिल्ली । कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में ‘जनता कर्फ्यू’ के चलते दिल्ली में कनॉट प्लेस रविवार को बंद रहेगा।

नयी दिल्ली व्यापार संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल जनता कर्फ्यू की अपील किए जाने के कारण कनॉट प्लेस 22 मार्च को बंद रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह राष्ट्रीय संकट है और एहतियात बरते जाने की जरूरत है तो सभी लोगों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आग्रह किया जाता है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button