UP Live

बिजली विभाग-रूद्रपुर में तैनात जेई की कोरोना से हुई मौत

रूद्रपुर, देवरिया । रूद्रपुर में तैनात बिजली विभाग के एक जेई की कोरोना से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद बिजली विभाग में दहशत का माहौल छा गया है। जेई के सम्पर्क में आने वाले सभी लोग अपना कोरोना जांच कराने में लगे है। मूलतः सोनभद्र जिला निवासी शम्भूनाथ (45) रूद्रपुर ग्रामीण सब स्टेशन पर अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। वह देवरिया में किराए के मकान में रहते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें बुखार हुआ था ।

ठीक नही होने पर उन्होंने बुखार की जांच कराई तो वह टायफॉइड बुखार से पीड़ित मिले। इसके बाद वह अपने गृह जनपद सोनभद्र चले गए। जहां पर उनके परिजनों ने उनको एक अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत में सुधार नही होने पर उनको बीएचयू में भर्ती कराया गया । जहां जाचोपरांत वह कोरोना से संक्रमित पाए गये। बीएचयू में इलाज के दौरान ही गुरूवार को उनकी मौत हो गई। जेई की मौत की खबर मिलने पर विभाग में मातम छा गया। लोगो में कोरोना के प्रति दहशत छा गयी। विभाग के सभी कर्मचारी इस घटना के बाद अपना कोरोना जांच कराने में लगे है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button