Entertainment

कल्लू और अक्षरा सिंह का धमाकेदार सांग “दुकान ले जा फ्री में” ने उड़ाया गर्दा

अरविन्द अकेला कल्लू ने कहा - दुकान ले जा फ्री में

मुंबई : अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के ट्रेलर को जहां मिलियन में व्यूज़ मिल रहे हैं वहीं इस फिल्म का एक धमाकेदार सांग “दुकान ले जा फ्री में” रिलीज़ होते ही वायरल हो रहा है। टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग को कल्लू और अक्षरा सिंह के फैन्स खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।

इस गाने की खास बात यह है कि दुकान ले जा फ्री में यानि दुकान फ्री में ले जाने की बात हो रही है। इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह और आरोही भरद्वाज ने गाया है। इसके गीतकार प्यारेलाल यादव “कवि जी” और संगीतकार ओम झा हैं।

फिल्म शुभ घड़ी आयो का नया सांग “दुकान लेजा फ्री में” बेहद मजेदार और धमाकेदार है इसी लिए अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा के फैन्स के साथ साथ भोजपुरी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस सांग में अरविन्द अकेला कल्लू का लुक और अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह और कल्लू की केमिस्ट्री इस गीत में अपना जलवा दिखा रही हैं। दुकान ले जा फ्री में यह एक मसालेदार गीत है।

उल्लेखनीय है कि सिलेमा फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फिल्म शुभ घड़ी आयो के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, रीता विद्यार्थी, संध्या सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। लेखक आशुतोष सिंह हैं। फिल्म के डीओपी डी के शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एडिटर गुरजेंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, बिपिन सिंह, नीलिमा सिंह, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button