Entertainment

समर सिंह के वीडियो सांग ‘छतवा पे पतोहिया नाचत बा’ ने बनाया रिकॉर्ड

मुंबई : भोजपुरी के देसी स्टार और यूटयूब के सरताज समर सिंह का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग ‘छतवा पे पतोहिया नाचत बा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना रहा है। समर सिंह का यह वीडियो सांग काफी शानदार बना है। इस गाने को भव्य ढंग से शूट किया गया है जिसमें समर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा है। एक दिन में ही इस गीत को 1 मिलियन से ज़्यादा लोगों का प्यार मिला है। जी हां, इसे 11 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलिज हुए इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
‘छतवा पे पतोहिया नाचत बा'” गीत को समर सिंह के फैन्स बेहद प्यार दे रहे हैं। ये एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने अनोखे अंदाज़ में आवाज़ दी है. इसका वीडियो भी देसी स्टाइल में शूट किया गया है. रियल लोकेशन्स पर फिल्माए गए वीडियो में समर सिंह के जलवे दिखाई दे रहे हैं. समर सिंह के इस बेहद खास गाने में उनके साथ मनोज लाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस भी इसमें बेहद कमाल की लग रही हैं. 2021 के इस धोबी गीत को उनके फैंस और दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।https://youtu.be/czsIaNel8zQ

मात्र एक दिन में गाने के 11 लाख व्यूज हो चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. समर सिंह के इस गाने को आलोक यादव ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने. इस गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। समर सिंह ब्लू शर्ट में बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। बेहद अच्छी लोकेशन पर इस वीडियो को भव्य ढंग से फिलमाया गया है। इसमें कई जूनियर आर्टिस्ट्स भी नजर आ रहे हैं जिनकी वजह से यह गाना बेहद ग्रैंड लग रहा है।

गाने का कॉन्सेप्ट बेहद प्यारा है। समर सिंह अपनी ऑफिस में काम कर रहे हैं और इधर उनके घर की छत पर उनकी पत्नी मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए डांस कर रही है। मगर अपनी बहू को ऐसे छत पर डांस करते देखकर समर सिंह के पिता हैरान रह जाते हैं और फोन लगा कर अपने बेटे समर सिंह से कहते हैं “छतवा पे पतोहिया नाचत बा'” तब समर सिंह उन्हें फोन पर गाते हुए समझाते हैं “इंटरनेट चलावा ता तोहार पतोहिया, वीडियो बनावत बा, कैमरा पे कमर हिलावा ता…..” इस धोबी गीत को बड़ी खूबसूरती से सजाया और फिलमाया गया है जिसे सुनते देखते मजा आता है। समर सिंह ने इतने अच्छे रिस्पॉन्स के लिए अपने सभी फैन्स व भोजपुरिया दर्शको का दिल से आभार व्यक्त किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button