Entertainment

गुंजन सिंह का नया वीडियो सांग “किताब बिना कवर के लईकी बिना लवर के” हुआ वायरल

मुंबई : भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह का नया वीडियो सांग “किताब बिना कवर के लईकी बिना लवर के” आउट होते ही वायरल हो गया है। वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को खूब देखा जा रहा है। गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी केटी की आवाज़ में इस गीत को यादव राज ने लिखा है जबकि शुभम एस बी आर ने इसका संगीत सजाया है।

गुंजन सिंह ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है। इसमे गुंजन सिंह के साथ कोमल सिंह की जोड़ी कमाल लग रही है। कुछ दिन पहले ही इसका ऑडियो आउट किया गया था, उसे भी खूब सुना गया था और अब इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस शानदार वीडियो में गुंजन सिंह और कोमल सिंह का डांस देखने लायक है, दोनो ने वीडियो में जमके तड़का लगाया है।

गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी केटी की आवाज़ में यह एक खूबसूरत गीत पेश किया गया है यही वजह है कि इन दोनों सिंगर्स के फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। गुंजन सिंह इस गाने में कह रहे हैं कि चाहे किसी कवर के बिना किताब हो या फिर लवर के बिना लड़की हो, अच्छी नही लगती। गुंजन सिंह ने अपने इस गाने पर मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के लिए अपने फैन्स,श्रोताओं और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

इस वीडियो सांग को एक जिम में फिल्माया गया है जहां गुंजन सिंह और कोमल सिंह जिम कर रहे हैं। कोमल सिंह जितनी मासूम लग रही हैं वो उतनी ही हॉट भी दिख रही हैं। उनकी कातिल अदाएं दिलों पर बिजलियाँ गिरा रही हैं। वह गाने में खुद को सिंगल बता रही हैं और गुंजन सिंह उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि बिना लवर के लड़की अच्छी नही लगती जिस तरह बिना कवर के किताब अच्छी नहीं लगती है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं जबकि कैमरामैन रवि राठौड़ हैं। वीडियो के एडिटर मीत हैं और डी आई रोहित ने किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button