Entertainment

खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी की “लिट्टी चोखा’ का गीत “कमरिया सड़िया से छुटल” हुआ वायरल

मुंबई : सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का धमाकेदार वीडियो सांग “कमरिया सड़िया से छुटल” आज आरडीसी भोजपुरी चैनल से रिलीज हो गया है जिसे कुछ ही घन्टे में 5 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं। ये बेहद शानदार गाना है। इसमें खेसारी लाल यादव का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। यह फुल वीडियो सांग है जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवनी की गजब केमिस्ट्री दिख रही है। काजल राघवानी गुलाबी साड़ी में और अपनी अदाओं से बेहद हॉट लग रही हैं। खेसारी लाल यादव ब्लू शर्ट में जम रहे हैं और दोनों का डांस मस्ती दर्शकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

https://www.youtube.com/watch?v=2–6UMhjlhU

इस गीत को ख़ेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं जबकि संगीतकार ओम झा हैं।
आपको बता दें कि फ़िल्म के ट्रेलर को भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत एक धांसू डायलॉग से होती है “प्यार करोगे तो धोखा मिलेगा, लिट्टी खाओगे तो चोखा मिलेगा”। ख़ेसारी लाल यादव इसमे एक से बढ़कर एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। काजल के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

ट्रेलर में एक से बढ़कर एक गाने भी हैं और ऐसा लग रहा है कि यह फ़िल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। ट्रेलर में कहीं ख़ेसारी लाल यादव पुलिस की भूमिका में भी नजर आते हैं तो क्या इसमे इनका डबल रोल है? अब यह तो पूरी फिल्म देखकर पता चलेगा।
बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर आरडीसी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है। यह फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होगी।

फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है। फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव, करण पांडे, प्रकाश जैस हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button