Entertainment

भोजपुरी की स्टार सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे को हुआ “ललका टी-शर्ट वाला” से प्यार

मुंबई : भोजपुरी की स्टार सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे को ‘ललका टी-शर्ट वाला’ से प्यार हो गया है। जी हां, हम नहीं निशा दूबे कह रही हैं वह भी नाचते गाते हुए। दरअसल भोजपुरी स्टार निशा दूबे का वीडियो सांग एकदम नये रूप में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

https://youtu.be/2D24IeVAFA0

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ललका टी-शर्ट वाला गाने में निशा दूबे काले टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में कयामत लग रही हैं। वे कॉलेज गोइंग गर्ल के रोल में दिख रही हैं। कॉलेज में ही लाल टी-शर्ट वाले लड़के टकरा जाती हैं और उसे अपना दिल दे बैठती हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे काफी अच्छे लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं।

निशा दूबे के मधुर स्वर में गाया हुआ इस सांग के लिरिक्स जीतू जिद्दी ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं जबकि कोरिओग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। निशा दूबे इस गाने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं, उन्होंने कहा है कि यह नया वीडियो सांग मेरे फैन्स और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है जिसके लिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मैं म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार का भी दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जो हमेशा सपोर्ट करते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button