Entertainment

नीलकमल सिंह का मस्ती सांग ‘पियवा पलंग पर चढ़त नइखे’ मचा रहा है धूम, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी

मुंबई : भोजपुरी संगीत की दुनियां में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह का होली के बाद नया मस्ती भरा गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में नीलकमल सिंह ने गाया है, जोकि मस्ती से भरपूर है और वह मस्ती गाने की वीडियो में भी देखने को मिल रही है।
https://youtu.be/Z1-PtR9Gv4c

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत पियवा पलंग पर चढ़त नइखे गाना में नीलकमल सिंह अनाड़ी पियवा के रूप में नजर आ रहे हैं और पत्नी के लाख बुलाने पर भी वे पलंग पर नहीं चढ़ रहे हैं और वे नीचे जमीन पर ही लेट रहे हैं। दो सहेलियां भी नाचते-झूमते हुए इसी बात की चर्चा कर रही हैं। इस लोकगीत के बोल लिखा है आशुतोष तिवारी ने। मधुर संगीत दिया है संगीतकार शंकर सिंह ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव, एडिटर दीपक पंडित हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। यह गाना संगीतप्रेमियों को मजा दे रहा है। दर्शक इस गाने का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button