
मिस सोनभद्र का ताज साक्षी पटेल के नाम
मिसेज सोनभद्र (सीनियर ग्रुप) संगीता वर्मा एवं जूनियर ग्रुप में रीना ने मारी बाजी
दुद्धी,सोनभद्र– जनपद में पहली बार आयोजित मिस एंड मिसेज सोनभद्र का रंगारंग ग्रैंड फिनाले रविवार को दुद्धी के होटल जेपी इंटरनेशनल में सम्पन्न हुआ।एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्रतिभागियों ने अपने अपने हुनर एवं सुंदरता का प्रदर्शन कर समारोह में चार चांद बिखेर दिया।ऑडियन्स की तालियों की गड़गड़ाहट ने ग्रैंड फिनाले शो में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं में जोश भरने का बखूबी काम करता रहा।प्रतिभागियों द्वारा एक के बाद एक कर रैंप पर मॉडलिंग, वाक,खूबसूरती, हुनर समेत कई स्टेप्स में प्रदर्शन के बाद आखिर में निर्णय की वो घड़ी आ गयी,जिसका लोगों को इंतजार था। मिस सोनभद्र का विनिंग अवार्ड साक्षी पटेल को दिया गया। जबकि मिसेज सोनभद्र सीनियर ग्रुप का विनिंग अवार्ड संगीता वर्मा एवं जूनियर में मिसेज सोनभद्र का अवार्ड रीना को दिया गया।
इसके अलावा टाइटल विनर में अनिता गौतम, बेस्ट फिजिक्स प्रियंका गुप्ता, बेस्ट स्माइल इंद्रावती, बेस्ट आई आकांक्षा शर्मा, फोटोजेनिक फेस अंजना सिंह, बेस्ट वाक ज्योति, टॉप मॉडल सुचिता नंदिनी रही। आयोजक मिसेज बनारस 2020 ऋतु सोनी एवं मिसेज इंडिया 2019 रूबी राय मुख्य संयुक्त रूप से तीनों विनर साक्षी पटेल,संगीता वर्मा एवं रीना को ताज (क्राउन) व सैशे पहनाकर एवं अवार्ड व सर्टिफिकेट भेंटकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही सभी टाइटल विनर को भी सैशे पहनाकर, अवार्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किया।बतादें कि मिस और मिसेज सोनभद्र का फिनाले शो बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हुआ। जज की भूमिका में ऋतू सोनी और रूबी राय थी। अतिथि के रूप में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष माधुरी जायसवाल, तारा जायसवाल एवं महुआ चैनल के प्रख्यात गायक दीपक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए,यह कार्यक्रम बहुत हु अच्छा है।इस क्षेत्र में रुचि रखने वाली लड़कियां व महिलाएं अपना फ्यूचर देख सकती हैं। कार्यक्रम के संयोजक ऋतू सोनी एवं आदित्य पाण्डेय थे।आयोजक मिसेज बनारस श्रीमती सोनी ने मिसेज इंडिया रूबी राय, आदित्य पांडेय,फैशन डिजाइनर विशाखा जायसवाल, गायक दीपक, मेकप आर्टिस्ट दिलखुश आदि सहयोगियों का आभार जताया और कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगें।








