Crime

रेलवे कर्मचारी ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाया एवं किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म ,दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी .

भटनी,देवरिया। जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भटनी में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद रेल कर्मचारी ने एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी बेहोशी की हालत में रविवार की सुबह दक्षिणी रेलवे कॉलोनी के गेस्टहाउस के पास झाड़ियों में मिली। किशोरी के हाथ-पैर बंधे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। किशोरी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पीड़िता से मिल घटना की जानकारी ली है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी भटनी में रहती है। शनिवार की रात में पूरा परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। इस दौरान महिला की नींद रात्रि में करीब 1 बजे खुली तो उसकी बेटी गायब मिली। महिला द्वारा बेटी को काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने जीआरपी और भटनी पुलिस को इसकी जानकारी दिया। लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। थक हार कर उसने रेल अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। रविवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे गेस्टहाउस के पास झाड़ियों में बेहोशी के हालत में किशोरी को लोगों ने देखा। आरोपी रेल कर्मचारी गोरखपुर में कार्यरत है। जीएम के निरीक्षण में उसकी ड्यूटी भटनी रेलवे गेस्टहाउस में लगाई गई थी। जांच में आरोपी आधी रात को किशोरी को विश्राम कक्ष में लाया था। घटना के बाद से आरोपी कर्मचारी मौके से फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button