EntertainmentPersonalitySociety

फिल्मों में लहराता है कॉस्ट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता का परचम

कविता और सुनीता का नाम आज फिल्मों में  बतौर कॉस्ट्यूम  डिजाइनर खूब चलता है। कविता मुम्बई से और सुनीता  वाराणसी से हैं । ऐसे में स्वाभाविक तौर पर वो दिल्ली,यूपी,बिहार के साथ- साथ मुंबई की लड़कियों  और लड़कों के पहनावे से भलीभांति वाकिफ हैं। कविता सुनीता दोनों अपने ही नाम से कविता सुनीता क्रिएशन नामक फैसन आउटलेट भी चलाती हैं। सितारों को  विश्वसनीय लुक देने के लिए उन्हें अपने निजी अनुभव अपनाने का मौका मिला। वे जानती हैं कि किसी भी प्रोडक्शन हाउस  में किरदार को उभारने के लिए कॉस्टयूम डिजाइनिंग कितनी जरूरी होती है। ऐसे में कलाकार भी उनके कॉस्ट्यूम को खूब पसंद करते हैं।

इस बारे में बताते हुए कविता सुनीता कहती हैं, ‘जो भी हमें जानते हैं, उन्हें पता है कि हम लोग फैशन और स्टाइलिंग में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि वे यह मानती हैं  कि क्लासिक्स के साथ आप कभी गलत नहीं हो सकते हैं। लखनवी चिकनकारी कुर्तियों के साथ डेनिम और गठीली सिल्वर ज्वैलरी उनका पसंदीदा आउटफिट है। मुम्बई के अंधेरी वेस्ट में चार बंगला म्हाडा में उन्होंने कविता सुनीता क्रिएशन आउटलेट खोला जिसमे कभी भी और किसी भी समय  किराए पर या परचेज करके कॉस्ट्यूम लिया जा सकता है। उनके फैशन स्टोर  में महिलाओं और पुरुषों के इंडियन और वेस्टर्न कॉस्ट्यूम, ब्रीडल कॉस्ट्यूम,विज्ञापन, फिल्मों,टीवी शो ,वेब सीरीज ,म्यूजिक वीडियो  और सीरियलों के कॉस्ट्यूम उपलव्ध है।

कविता और सुनीता ने हिंदी फिल्मों, मराठी फिल्मों और भोजपुरी फिल्मों में खूब नाम कमाया है। उनकी हिंदी फ़िल्म है  माई फ्रेंड गणेशा,टॉम डिक हैरी, मैं कृष्ना हूँ, इडियट बॉक्स आदि प्रमुख है।इसी तरह मराठी फिल्मों में लग्नाचा धूम धड़ाका, हिरवा चूड़ा, इनाम संभर करोड़ आदि प्रमुख है। भोजपुरी  फिल्मों की बात करें तो कविता और सुनीता का बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर यहां सिक्का चलता है।इस जोड़ी ने  निरहुआ हिन्दुस्तानी , निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के अलावा दूल्हा मिलल दिलदार,मां तुझे सलाम,जय हिंद,बॉर्डर,भाग खेशारी भाग,बलम जी आई लव यू, बेटा, जिगर,साजन चले ससुराल,बम- बम बोल रहा है काशी,बंधन,सिपाही और छपरा एक्सप्रेस आदि प्रमुख है। इस टीम ने भोजपुरी में 300 से ज्यादा फिल्में की है। बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर आज कविता सुनीता ने खूब नाम कमाया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button