Entertainment

अभिनेता सुरेंद्र पाल ने भी लगवाया कोरोना का टीका

बीआर चोपड़ा के  टीवी सीरियल महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले व  चर्चित फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल ने भी कोरोना का टीका लगवाया है। अभिनेता सुरेंद्र पाल  ने अपने सोशल मीडियाअकाउंट पर इसका फोटो भी शेयर किया है। शेयर फोटो के कैप्सन में सुरेंद्र पाल कह रहे हैं कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए सावधानी बरतें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना से बचाव की  वैक्सीन ले सकते हैं वे टीका जरूर लगवाएं।

बता दें कि 1 मार्च से देश में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ है। दूसरे चरण में 60 साल या उनसे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। वहीं 45 साल तक उन लोगों को टीका लगेगा जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button