EntertainmentSports

टीवी एंकर संजना के साथ बुमराह ने की अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत

 शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत और संजना

नई दिल्ली । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो शेयर कर दी गई है। पहले बताया गया कि बुमराह की शादी 14 या 15 मार्च को होने वाली है लेकिन 15 मार्च को दोनों की शादी हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से पहले उन्होंने अपना नाम वापस लिया था। लेकिन बाद में साफ हुआ कि उन्होंने शादी के कारण अपना नाम वापस लिया है। बुमरार का नाम काफी लोगों के साथ जुड़ा था लेकिन उन्होंने संजना गणेशन के साथ अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर ली है।
भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे। अगर आप क्रिकेट और आईपीएल के फैंन हैं तो आप संजना गणेशन को अच्छे से पहचानते भी होंगे। भले आप उनका नाम न जानते हों। वे आईपीएल 2021 के दौरान खूब एंकरिंग करती हुई नजर आई थीं। संजना गणेशन वैसे तो मॉडल हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर ज्यादा होती है। क्रिकेट के अलावा वे बैडमिंटन और फुटबॉल में भी एंकरिंग करती हुई नजर आती हैं। वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक शो नाइट क्लब में भी आपको नजर आई थीं, जिसमें केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान भी आए थे। इससे पहले मॉडलिंग की बात करें तो साल 2014 में वे मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंच चुकी हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह ने अपना नाम वापस ले लिया है। जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से व्यक्तिगत कारणों के चलते छुट्टी की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया गया तो पता चला कि उसमें भी जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है. जसप्रीत बुमराह के इस शुभ मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें बधाई दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button