Entertainment

राष्ट्र की प्रगति में पुरुषों से कम नही महिलाओं का योगदान – मिसेज बनारस

दुुद्धी,सोनभद्र- राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम है जितनी कि पुरुषों की और इतिहास इस बात का प्रमाण है कि जब-जब नारी ने आगे बढ़कर अपनी बात सही तरीके से रखी है, समाज और राष्ट्र ने उसे पूरा सम्मान दिया है। उक्त विचार मिसेज बनारस ऋतू सोनी ने विश्व महिला दिवस के परिपेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण पर कही। उन्होंने कहा कि आज की नारी भी अपने भीतर की शक्ति को सही दिशा दे रही है। यही कारण है कि वर्तमान में महिलाओं की परिस्थिति एवं उनके अधिकारों में वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है।

आज समाज में लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से भी लोगों की सोच में बहुत भारी बदलाव आया है। अधिकारिक तौर पर भी अब नारी को पुरुष से कमतर नहीं आका जाता। यही कारण है कि महिलाएं पहले से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। जीवन के हर क्षेत्र में वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़ी हैं। आत्मबल, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारी निभाती हैं। मुझे भी फ़ैशन की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए कई संम्मान प्राप्त हुए,इसके साथ ही मिसेज बनारस भी बनी। महिला ससक्तिकरण पर जोर देते हुए,उन्होंने कहा कि मिस और मिसेज सोनभद्र का आयोजन दुद्धी में पहली बार किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।उनका कहना है कि छोटे जगह पर ऐसा आयोजन कराना कठिन होता है, लेकिन यदि महिला चाहे तो कुछ भी कर सकती है

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button