Entertainment

जैकी श्राफ ने आयशा जुल्का को गिफ्ट की एनिमल केयर वैन

लोनावला में जल्द `एनिमल सेलटर` शुरू करेगा सामाजिक संस्था,`एकता मंच`

मुंबई/लोनावाला । मुंबई की सामाजिक संस्था,`एकता मंच` और सोसायटी फॉर एनीमल सेफ्टी, इंडिया (SAS) दोनों ने मिलकर अब लोनावला में एनीमल सेफ्टी के लिए साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए कौल विला, लोनावाला में 4 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने जानवरो की सुरक्षा के लिए एक `एनिमल केयर वैन` अभिनेत्री आयशा जुल्का `गिफ्ट` दिया। इस अवसर पर जैकी श्राफ, एकता मंच` के अध्यक्ष अजय कौल, सोसायटी फॉर एनीमल सेफ्टी, इंडिया के फाउंडर व अध्यक्ष नितेश खरे तथा उपाध्यक्ष व फिल्म अभिनेत्री आयशा जुल्का, चिल्ड्रन वेलफेयर सेंटर हाई स्कूल के एक्टिविटी चेयरमैन प्रशांत काशिद तथा लोनावला के कई राजनीति, सामाजिक संस्था के लोगों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विभिन्न सामजिक कार्यो से जुडी सामाजिक संस्था `एकता मंच` के अध्यक्ष अजय कौल ने इस अवसर पर जैकी श्राफ, अभिनेत्री आयशा जुल्का व नितेश खरे को धन्यवाद दिया। और अजय कौल ने कहा,` हमलोग घायल, बीमार, भूखे जानवरों के लिए यह शुरू किया है। जिससे उनको भी सुरक्षा दे सके और मदद कर सके। जल्द ही हमारी संस्था लोनावला में ` एनिमल सेलटर` की भी शुरुवात करेगी।`
आयशा जुल्का और उनके पति ने लोनावाला में नगर निगम की मदद से कुत्तों के लिए 25 आकर्षक और स्वच्छ फीडर पॉइंट शुरू किए। उचित व नियमित भोजन व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए श्री जैकी श्रॉफ ने आयशा को एक `एनिमल केयर वैन` गिफ्ट दिया। अजय कौल और कुछ पशु प्रेमियों के साथ मिलकर आयशा ने जरूरतमंदों और घरेलू पशुओं के लिए एक पशु अस्पताल और पशु घर शुरू करना चाहती है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button