Sports

एमएस धोनी की बराबरी के बाद अब रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली

नई दिल्ली । भारत इंग्लैंलड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच चल रहा है। इस मैच में अभी भारतीय कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी के लिए आना है। विराट कोहली हालांकि इससे पहले तीन टेस्ट में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन उनसे जिस पारी की उम्मीेद की जा रही थी, वो पारी अभी तक नहीं आई है। अब विराट कोहली के पास इस टेस्ट सीरीज में ये आखिरी मौका है कि वे एक नया कीर्तिमान अपने नाम करें। दरअसल विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यातदा 41 शतक लगा चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्ताेन रिकी पोंटिंग ने भी 41 शतक ही लगाए थे। अब अगर विराट कोहली को रिकी पोंटिंग से आगे निकलना है तो फिर उन्हें एक शतक लगाना होगा।

कप्तान विराट कोहली के बल्ले से आखिरी शतक कोलकाता के ईडन गार्डेस में साल 2019 नवंबर में निकला था। इसके बाद से विराट कोहली कोई भी शतक नहीं लगा पाए हैं। जिस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था, वो भारत का पहला डे नाइट टेस्ट था। ये मैच पिंक बॉल से खेला गया था। अब विराट कोहली पिछले लंबे अर्से से एक अदद शतक के लिए तरस रहे हैं, लेकिन वो नहीं आ पा रहा है। विराट कोहली के फैंस चाहते हैं कि वे शतक लगाएं। विराट कोहली अब तक टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक लगा चुके हैं। अब उन्हें नया कीर्तिमान रचने के लिए एक शतक की जरूरत है।

बता दें कि इसी टेस्ट मैच के लिए जब कप्तािन विराट कोहली पहले दिन टॉस के लिए उतरे थे, तब उन्होंने पूर्व कप्तािन एमएस धोनी की बराबरी कर ली थी। विराट कोहली का बतौर कप्ताेन ये 60वां टेस्ट मैच है। एमएस धोनी ने भी 60 टेस्ट में ही भारत की कप्तानी की थी। अब जब विराट कोहली अगले टेस्ट में जब भी मैदान पर उतरेंगे तो एमएस धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। इससे पहले विराट कोहली ने जो 59 मैच खेले हैं, उसमें से 35 में जीत 14 में हार मिली थी। वहीं दस मैच ड्रॉ भी रहे थे। देखना होगा कि विराट कोहली इस मैच में कैसी बल्लेबाजी करते हैं। क्या वे नया इतिहास रच पाएंगे या फिर अगले मैच का इंतजार करना होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button