Entertainment

अजय यादव कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा की शूटिंग

सम्पूर्ण पारिवारिक साक्षरता मिशन को बढ़ावा देने वाली भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी की अपार सफलता के बाद गायक से नायक बने अजय यादव इन दिनों भोजपुरी फिल्म चल झूठा की शूटिंग अपने मूल निवास स्थान ग्राम सराय फत्तू, ब्लॉक मुंगरा बादशाहपुर में कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय यादव की नायिका अनन्दिता गिरी हैं। उनकी कमेस्ट्री काफी शानदार है।
उल्लेखनीय है कि एन्ड एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा का बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर में शूटिंग शुरू कर दी गई है। विगत दो दिनों से ग्राम सराय फत्तू के विभिन्न स्थानों पर उक्त फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फ़िल्म के  लेखक निर्देशक विकास दास, संगीतकार अनुज तिवारी, डीओपी इनायत अली, फाइट मास्टर जय विष्ठा, कला निर्देशक पवन शर्मा, ईपी विजय यादव, प्रोडक्शन कण्ट्रोलर शिवशंकर यादव और फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अजय यादव, प्रिंस अग्रवाल, अमित राजभर, निशा सिंह, अनन्दिता गिरी, रिया सारीवान, पप्पू यादव, रमजान शाह, चन्दन सिंह, राम विश्वकर्मा, फूल चन्द्र, दीपक पंडित मनोज प्रियतम इत्यादि हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से सिंगर ऐक्टर अजय यादव फिल्म चल झूठा में अनोखे किरदार में आ रहे हैं, जोकि दर्शकों का फ़ूल एंटरटेन करेंगे। साथ में प्रिंस अग्रवाल, अमित राजभर, निशा सिंह, अनन्दिता गिरी और रिया सारीवान भी सशक्त किरदार में नजर आएंगे।  यह फ़िल्म तीन ऐसे नवयुवकों की कहानी है जो अपने आप में किसी नमूने से कम नहीं हैं। तीनों की धमाचौकड़ी, खुराफात और सच-झूठ में उलझे हुए ऐसे ऐसे कारनामें करते हैं कि दर्शक रोमांचित होकर दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। तीनों नायिकाओं का किरदार काफी हटकर है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा। यह फ़िल्म दर्शकों का भरपुर मनोरंजन करेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button