Entertainment

स्वीटी छाबड़ा और विनय आनन्द एक अनटाइटल्ड फिल्म के लिए आये साथ

भोजपुरी में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने वाली एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा और सुपरस्टार विनय आनन्द एक अनटाइटल्ड भोजपुरी फिल्म साथ में कर रहे हैं। इस फिल्म की मेकिंग डायरेक्टर दिनेश यादव के निर्देशन की जा रही है। जानी-मानी भोजपुरी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा और लोकप्रिय अभिनेता विनय आनन्द इस नई अनटाइटल्ड फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इससे पहले दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।
हाल ही में स्वीटी ने विनय के साथ एक तस्वीर साझा की और घोषणा किया कि “हमने एक नई फिल्म के लिए विनय आनंद, नीलम वशिष्ठ के साथ एक सफल मीटिंग की।” तस्वीर में, अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा बहुत सुंदर लग रही है, एक पीले रंग के टॉप और सफेद शॉर्ट्स में वह आकर्षक दिख रही है जबकि विनय आनन्द एक स्टाइलिश जैकेट में स्मार्ट दिख रहे है।
गौरतलब है कि इस प्रोडक्शन नंबर वन अंटाईटल फिल्म में स्वीटी छाबड़ा, विनय आनन्द, गुंजन सिंह, बालेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, नीलम वशिष्ठ और मनोज टाइगर जैसे कलाकार हैं। फिल्म की लेखिका अर्चना मिश्रा, डीओपी चितरंजन और संगीतकार मुन्ना दूबे हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। आपको बता दें कि इससे पहले, स्वीटी छाबड़ा ने ‘लागल रहा ए राजा जी’, ‘गवनवा लेजा राजा जी’, ‘दुल्हन अईसन चाही’, ‘सौगंध’, ‘दाग’ और ‘रणभूमि’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है।
इसके अलावा विनय आनन्द अगली बार संजय पांडेय और मनोज टाइगर के साथ फिल्म “भोजपुरिया में दम बा” में दिखाई देंगे, अभी तक इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। तो तैयार हो जाएं विनय आनन्द और स्वीटी छाबड़ा की गजब केमिस्टी को एक बार फिर देखने के लिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button